
जमशेदपुर : अखिल भारतीय अनुसूचित जाति व जनजाति रेलवे कर्मचारी संघ चक्रधरपुर मण्डल कमिटी का चुनाव बुधवार को महात्मा गांधी समाहरणालय में संपन्न हुआ. चुनाव में उपस्थित सदस्यों के द्वारा कुल 5 इलेक्टेड पद अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, सचिव, अपर सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिये मतदान हुआ. चुनाव के दौरान 34 सदस्यों ने ही हिस्सा लिया. चुनाव में अध्यक्ष पद के दावेदार जी जी राजुलु ने महावीर मुखी को 12 मतो से हराया वहीं बिमल कुमार रजक ने कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रविन्द्र मुखी को 14 मतो से हराया. सचिव पद के लिए बसन्त लाल ने सी आर महाली को 13 मतों से हराया. अपर सचिव पद में श्री संतोष मुखी ने 15 मतों से बी के सी भैना को हराया वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिये यू एस प्रसाद ने 15 मतो से निक्सन को हराया.






