
आदित्यपुर : जियाडा आदित्यपुर ने ईएमसी समेत सभी क्षेत्रों में जमीन आवंटित कराकर साल भर से ज्यादा बीत जाने के बाद भी उद्योग नहीं लगानेवाले करीब 150 उद्यमियों को नोटिस भेजा है. जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेमरंजन ने बताया कि इन उद्यमियों में किन्हीं को 1 और 2 तो किन्हीं को फाइनल तीसरा नोटिस भी जारी किया गया है. तीसरे नोटिस के बाद जियाडा ऐसे उद्यमियों को आवंटित प्लॉट रद्द करने की कार्रवाई करेगा. प्रेम रंजन ने बताया कि प्लॉट आवंटित करने वाले उद्यमी नोटिस का जवाब भी नहीं दे रहे हैं, जबकि कई उद्यमी उद्योग विस्तार के लिए जियाडा कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. ऐसे में जियाडा उन्हें उद्योग विस्तार करने के लिए जमीन उपलब्ध कराने को बाध्य होगी.



