
जमशेदपुर: बीरबल महाराज ट्रस्ट के द्वारा एसबीएम हाई स्कूल, पोस्ट ऑफिस रोड़ मानगो, में भारत के दूसरे राष्ट्रपति श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस पर “शिक्षक सम्मान समारोह” समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक नारायण प्रसाद विश्वास, सहायक प्रोफेसर, वुमेंस कॉलेज एवं विभाग संयोजक सह पर्यावरण शिक्षा प्रांत प्रमुख शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास श्रीमती कविता परमार, संजीव कुमार सांसद प्रतिनिधि एवं शिव प्रकाश शर्मा, चेयरमैन बीरबल महाराज ट्रस्ट ने श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की तस्वीर को माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलित कर किया.आरडीडीई ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी राष्ट्र की उन्नति में शिक्षकों की बहुत बड़ी भूमिका होती हैं. शिक्षक के आचरण, व्यवहार एवं उसके द्वारा दिए गए ज्ञान का प्रभाव विद्यार्थी के जीवन पर दिखाता हैं. दुनिया कितनी ही विकसित हो जाय अगर सही शिक्षा नहीं दी जाय तो समाज और देश अपनी दिशा भटक जाते हैं एवम अव्यवस्था का वातावरण बन जाता हैं.

इसलिए शिक्षकों पर बहुत बड़ा दायित्व रहता हैं कि वे अपने कर्तव्य को ध्यान में रखते हुए समाज और देश के आने वाले भविष्य को सही संस्कारी और कर्तव्य का पालन करने वाले बनाए.श्रीमती कविता परमार ने कहा शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं. कोरोना काल में शिक्षकों की स्थिति बहुत ही दयनीय हो गई हैं.समाज को भी सोचना चाहिए कि अगर वो शिक्षकों का सम्मान नही करेंगे तो बच्चें कहा से करेंगे. आधुनिकता के इस दौर में शिक्षकों पर भी बहुत दबाव बढ़ता जा रहा हैं.नैतिक मूल्यों का दिनों दिन ह्रास हो रहा हैं.इसलिए शिक्षकों की बहुत बड़ी जिम्मेदारी बनती हैं.श्री बीरबल महाराज ट्रस्ट एवं विद्यालय के चेयरमैन शिव प्रकाश शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि शिक्षक वो दीपक हैं जो स्वयं अपने को जला कर समाज और देश की रोशनी देता हैं. शिक्षक का पढ़ाया हुआ नैतिकता, अनुशासन, सदाचारी एवं कर्तव्यपरायणता का पाठ ही विधार्थी को जीवन श्रेष्ठ बनाने में काम आता हैं. एक शिक्षक वहीं रह जाता हैं लेकिन उसके दिए हुए ज्ञान से उनके विद्यार्थी जीवन के उच्च शिखर तक पहुंचते हैं. इस अवसर पर 50 अवकाश शिक्षकों एवं साउथ प्वाइंट स्कूल व एसबीएम हाई स्कूल के शिक्षकों को सम्मानित किया गया.
इस अवसर परजितेन्द्र मिश्रा, दशरथ चौबे, उमेश, नित्यानंद सिन्हा, विजय तिवारी, मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, अशोक सिंह चौहान, निरंजन सिंह, रविन्द्र सिंह, श्रीमती लक्की सिंह, सुनील सिंह , धर्मेंद्र प्रसाद, संतोष उपाध्याय, सुशील पांडे, सुनील जोशी, विजय खेमका, संतोष अग्रवाल, चंद्रशेखर शर्मा, लाला जोशी, प्रताप साहू, सुश्री संध्या नंदी, श्रीमती रेणु सिन्हा , सुमन , संजय सिंह, संजय सिंह चौहान, मोहन चौबे और काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राओं सहित लोग उपस्थित थे.






