
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत रेलवे रनिंग रूम के पास अपराधियों ने दिन दहाड़े एक व्यक्ति को गोली मार दी. (नीचे भी पढ़ें)

इधर गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. इस घटना में बबलू कुमार सिंह जो जमशेदपुर के बागबेड़ा ट्रैफिक कॉलोनी का रहने वाले व्यक्ति को गोली लगी है,जो विश्व हिंदू परिषद का बागबेड़ा का अध्यक्ष है. स्थानीय लोगों ने उसे आनन फानन में इलाज के लिए टी एम एच पहुंचाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.





