जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता के बाद उत्पन्न हुई दिक्कतों और अन्य तरह की समस्या के निराकरण को लेकर मैनेजमेंट और यूनियन की संयुक्त वेज रिवीजन एनामॉलीज कमेटी बना दी गयी है. इस कमेटी के संयोजक कंपनी के सीएचआरओ इंडिया मैनुफैक्चरिंग जुबिन पालिया को बनाया गया है. वहीं, इस कमेटी में मैनेजमेंट की ओर से सदस्य चीफ एचआरबीपी टीएसजे, जीएसजी व एचएमसी यशवंत कुमार पांडेय, चीफ आइआर लीगल व सीडब्ल्यूएम राहुल दुबे और हेड एचआरएम इआर व टीएम मैनुफैक्चरिंग उत्कर्ष भारद्वाज जबकि यूनियन की ओर से टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महासचिव सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह को सदस्य मनोनित किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इसको लेकर लगातार आवेदन तो पहले से ही यूनियन को प्राप्त हुए है. लेकिन मैनेजमेंट ने अंतिम तिथि 31 अगस्त तय कर दी है. 31 ग़गस्त तक लोग वेज रिवीजन से संबंधित दिक्कतों को दूर करने के लिए अपना आवेदन दे सकते है. यह एनामॉलीज कमेटी वेज रिवीजन के कारण उत्पन्न समस्याओं को दूर करेंगे. गौरतलब है कि टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों का वेज रिवीजन समझौता 24 जून को हुआ था. वेज रिवीजन को लेकर काफी असंतोष है. इस कारण लगातार कमेटी मेंबर और कर्मचारी यूनियन की दौड़ लगा रहे है. इसको लेकर हंगामा की स्थिति बनी हुई है.




