
जमशेदपुर : विश्वकर्मा पूजा को लेकर जमशेदपुर शहर में बाजार सज चुका है। एक से बढ़कर एक भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति और सजावट के सामान बाजार में उपलब्ध हैं। वैसे सुबह से लोग बाजार पहुंच पूजा की तैयारी में जुट गए हैं। सरकार की ओर से आदेश मिलते ही अब बाजार की रौनक लौट आयी हैं। विश्वकर्मा पूजा को लेकर लोग बाजार में दिख रहे है। कोरोना के गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए इस बार भी लोग पूजा-अर्चना करेंगे। हालांकि राज्य सरकार ने पहले से कोरोना के गाइडलाइन में परिवर्तन कर दिया है। इसके बाद बाजार में भीड़ लगने लगी है। लोग पूजा करने के लिए जगह-जगह छोटे-छोटे पंडालों का निर्माण कर रहे हैं।






