
जमशेदपुरः जमशेदपुर का एमजीएम अस्पताल अक्सर सुर्खियों में ही रहता है. बीते दिनों ही नर्स द्वारा गायनिक वार्ड में एक महिला से मारपीट का मामला प्रकाश में आया था अब इलाज में लापरवाही को बात सामने आई है. दरअसल पटमदा के आइगोडांगरा निवासी रंजीत रजक की पत्नी सरस्वती देवी को प्रसव पीड़ा के बाद एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 10 दिन पहले उसे ऑपरेशन से एक बच्चा भी हुआ. (नीचे भी पढ़े)
ऑपरेशन के चार दिन बाद ही पेट में लगे टांके खुलने लगे. ऑपरेशन किए हुए जगह से पस निकलने लगा.।इसके बाद रंजीत ने प्रबंधन से कई बार शिकायत भी की पर उसकी सुनने वाला कोई नहीं था. सरस्वती की स्थिति गंभीर होती जा रही थी. इधर शनिवार को रंजीत ने इसकी शिकायत भाजपा नेता विमल बैठा से की. (नीचे भी पढ़े)
सूचना पाकर विमल बैठा अस्पताल पहुंचे और पहले मामले से रूबरू हुए. विमल बैठा मरीज के परिजनों के साथ अस्पताल के अधीक्षक से मिले और उन्हें सारी जानकारी दी. अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लिए और तत्काल सरस्वती के इलाज का आदेश दिया. फिलहाल सरस्वती का इलाज किया जा चुका है. उसकी स्थिति खतरे से बाहर है.




