
रांची : झारखंड राज्य के प्रभारी डीजीपी रह चुके एमवी राव गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए. इस समय वे गृह रक्षा वाहिनी व अग्निशमन के डीजी पद पर कार्यरत थे. इसके लिए जैप वन परिसर में गुरुवार को एक समारोह का आयोजन कर उन्हें विदाई दी गयी. श्री राव 11 महीने तक राज्य के प्रभारी डीजीपी रहे. झारखंड कैडर के 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी एमवी राव की गिनती तेज तर्रार अधिकारियों में की जाती रही है. (नीचे भी पढ़े)
इससे पहले वे रांची के एसएसपी, गुमला- हजारीबाग के एसपी भी रह चुके है.समारोह के दौरान एमवी राव ने अपने कार्यकाल को याद करते हुए लक्ष्मी क्षेत्री को याद करते हुए भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि लक्ष्मी की शहादत के कारण ही भागलपुर मुठभेड़ में उनकी जान बची है. उन्होंने कहा कि भागलपुर दंगे के समय वह भागलपुर में ही पदस्थापित थे. वहीं गुमला में नक्सल अभियान में काफी बढ़- चढ़कर काम श्री राव ने काम किया. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग के कारण ही वो एक सफल नेतृत्वकर्ता साबित हुए. साथ ही कहा कि सभी सरकार के बेहतर सहयोग भी मिला.











