
जमशेदपुर : कदमा स्थित केरला पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र अधिराज बरुआ साइकिल से पूरे भारत की यात्रा पर निकल रहे हैं. उनकी यात्रा कल (शुक्रवार) यानी एक अक्टूबर को प्रारंभ होगी. उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर को वह पूरे भारत की यात्रा पर साइकिल से जा रहे हैं. यह 15 महीने की यात्रा होगी. इस दौरान वह 28 राज्यों व 8 केंद्र शासित प्रदेशों की यात्रा साइकिल से करेंगे. इस दौरान वों 22000 किमी की दूरी तय करेंगे. सबसे पहले वह ओड़िशा जायेंग, फिर छत्तीसगढ़ व अरकू घाटी से सीधे वाई जैक होते हुए विशाखापट्नम पहुंचेंगे. वहां से वह साउथ की यात्रा प्रारंभ करेंगे. इस दौरान उन्हें दो से ढ़ाई महीना लगेगा. अंत में वह कोलकाता से होते हुए जमशेदपुर लौटेंगे. इस यात्रा में अधिराज बरुआ सम्पूर्ण राष्ट्र को राष्ट्रीय एकता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना चाहते हैं. इस दौरान ग्रामीण इलाकों में हो रहे बाल विवाह पर भी अपना संदेश देंगे. अधिराज को इस यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने का अवसर प्राप्त होगा. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि अपने पिता के आदर्शों पर चलते हुए वह साइकिल यात्रा करना चाहते हैं. उनके पिता भी 1987 में भारत की यात्रा पर निकले थे. इस यात्रा के लिए अधिराज को वाइएमसीए, रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर, लायन्स क्लब, भारत सेवाश्रम व अन्य संस्थाएं सहयोग प्रदान कर रही हैं. वहीं केरला पब्लिक स्कूल उनकी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए सहयोग राशि प्रदान करेगा. अधिराज ने केरला पब्लिक स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 12वीं तक की शिक्षा वर्ष 2016 में पूरी की थी. इस यात्रा में उनका लक्ष्य है कि लद्दाख का सबसे ऊंची वाहन योग्य सड़क उमलिंगा रोड पर साइकिल से यात्रा करें. यदि वह इस ऊंचाई को तय कर लेते हैं, तो उन्हें भारत का पहला व्यक्ति माना जाएगा, यह सड़क 19300 फीट की ऊंचाई पर है. वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करना है उसका लक्ष्य. इसे लेकर स्कूल प्रबंधकों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी गयी, जिसमें विद्यालय के डायरेक्टर शरत चंद्रन, एकेडेमिक डायरेक्टर लक्ष्मी, प्रिंसिपल शर्मिला मुखर्जी, अलमेलू रविशंकर व समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा उनके सफल भविष्य की कामना की गयी है.











