
चाकुलियाः चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के गोड़पारा निवासी अखबार विक्रेता तुलसी पोलाई का आज गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया. वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. सूचना पाकर विधायक समीर महंती समेत अन्य ग्रामीण उनके आवास पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दिया और पार्थिव शरीर पर पुष्पअर्पित किया. इस अवसर पर साहेबराम मांडी,धंनजय करुणामय, बलराम महतो,राकेश महंती, शुभोदीप दास, राजा बारीक समेत अन्य उपस्थित थे.












