
चाकुलियाः चाकुलिया प्रखंड की बेंद पंचायत के बेंद गांव में सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा की जा रही मां दुर्गा की पूजा में बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती शामिल हुए. समीर माहंती मंडप पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा की और विधानसभा वासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. इसके पश्चात महंती चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न गांव में की जा रही मां दुर्गा की पूजा पंडाल पहुंचकर पूजा-अर्चना की. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि राधा नाथ मुर्मू, प्रतुल माहंती, जहरलाल माहंती, अजय पाल, कल्याण महापात्र, मलय माहंती, प्रकाश माहंती, ऋषि खामराय, शांति खामराय,गोबिंदो खामराय, अभिषेक कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.




