
जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक (जीएम) अर्चना जोशी टाटानगर रेलवे स्टेशन का दौरा करने के लिए सोमवार की सुबह पहुंची. उनका यहां पहुंचने पर स्थानीय अधिकारियों ने स्वागत किया. अर्चना जोशी भारी बारिश के बीच टाटानगर रेलवे स्टेशन के पार्किंग यार्ड, पार्सल यार्ड के अलावा बर्मामाइंस में बन रहे सेकंड एंट्री गेट समेत अन्य कार्यों को देखा. रेलवे की महाप्रबंधक का साफ कहना था कि रेल यात्रियों की सुविधाओं में किसी तरह की कोई कटौती नहीं की जाए. इसके अलावा उन्होंने पानी और साफ-सफाई का भी जायजा लिया. महाप्रबंधक में पानी की क्वालिटी और साफ-सफाई की व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने टाटा स्टील के अधिकारियों से भी मुलाकात की. (नीचे देखे पूरी खबर और पूरी खबर)
इन लोगो ने सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अधिकारियों में अलावा रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न यूनियनों के नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात भी की. इस दौरान सभी ने अपनी समस्याओं को रखा. टाटा स्टील के माल ढुलाई के लिए बनने वाले नए रेलवे साइडिंग मामले पर पर भी बातचीत हुई है. सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने टाटानगर से जयपुर तक के लिए एक नई रेल सेवा शुरू करने का डिमांड भी किया. (नीचे देखे पूरी खबर और पूरी खबर)

बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए महाप्रबंधक ने कहा कि टाटानगर रेलवे स्टेशन के पब्लिक पार्किंग पर शेड लगाने का डिमांड काफी दिनों से चल रहा है और इस डिमांड को जल्द पूरा कर दिया जाएगा और इसका प्रस्ताव बनाकर रेलवे प्रबंधन कार्रवाई करेंगी और पूरा शेड में तब्दील हो जाएगा. इसके अलावा टाटानगर के बर्मामाइंस गेट जनवरी 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा. (नीचे देखे पूरी खबर और पूरी खबर)

रेलवे के महाप्रबंधक जमशेदपुर टाटानगर स्टेशन का दौरा करने के बाद हल्दीपोखर गई. उसके बाद सीनी होते हुए वापस लौटेगी. उनका यह दौरा काफी महत्वपूर्ण इसलिए भी है क्योंकि महाप्रबंधक बनने के बाद उनका यह पहला दौरा है.

हल्दीपोखर में बने रेलवे स्टेशन का उदघाटन
दक्षिण पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक अर्चना जोशी ने जमशेदपुर से सटे हल्दीपोखर में बने नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का उदघाटन किया. नए बने रेलवे साइडिंग को भी उन्होंने देखा. इस मौके पर डीआएम विजय कुमार साहू समेत रेलवे के अधिकारी मौजूद थे. (नीचे देखे तस्वीर)





