
जमशेदपुरः आजादी के अमृत महोत्सव एवं आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय सेवाएं विभाग, भारत सरकार के निर्देश से क्रेडिट आउटरीच कैंपेन का आयोजन आज पूर्वाह्न 11 बजे रविन्द्र भवन, साकची में स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी, संयोजक बैंक ऑफ इंडिया के तत्वावधान में किया गया.(नीचे भी पढ़े)

वित्त मंत्रालय के निर्देश पर देश के सभी सेक्टरों को विकास की गति प्रदान करने के उद्देश्य से बैंकों द्वारा लोन उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि वैश्विक मंदी के दौर से देश उबर सके. जमशेदपुर में भी बुधवार को लोन मेला का आयोजन किया गया, जिसमें कोल्हान के दो जिलों पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम जिले के बैंकर्स द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से लाभुकों के बीच सभी सेक्टरों के लिए लोन उपलब्ध कराए गए. (नीचे भी पढ़े)
जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार प्रायोजित योजनाओं के तहत जिले के 500 लाभुकों के बीच 125 करोड़ रुपये का लोन वितरित किया गया. जमशेदपुर सांसद विद्युतवरण महतो एवं उपायुक्त सूरज कुमार के साथ तमाम बैंकों के प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उपायुक्त ने बैंकर्स के प्रति आभार जताया और उन्हें फ्रंट लाईन वर्कर मानते हुए हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया. (नीचे भी पढ़े)
सांसद ने पिछले दो साल को काफी चुनौतीपूर्ण बताते हुए केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे लाभ का फायदा उठाने की अपील सभी से की. मौके पर सभी सेक्टर के लाभुक मौजूद रहे और बढ़चढ़ कर लोन मेला में हिस्सा लिया.






