जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर हिन्दू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष बलबीर मंडल के नेतृत्व में बुधवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का पुतला दहन किया गया. मंच के अध्यक्ष बलबीर मंडल ने बताया कि बांग्लादेश में जिस तरह से एक बहुसंख्यक समुदाय के द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों में मां दुर्गा के प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर हिंदुओं के घरों को आग के हवाले कर लूटपाट किया गया, वो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि यदि बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओ को प्रताड़ित किया जायेगा तो हमलोग भी भारत में बांग्लादेश से आए हुए लोगों को खदेड़ने का काम करेंगे. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस दौरान महामंत्री पप्पू उपाध्याय, भाजपा बारीडीह मंडल महामंत्री कुमार अभिषेक, ऋषभ सिंह, राजू कुमार, पीयूष पाठक, अप्पू तिवारी, किरण चौहान, नीरज दुबे, उपेंद्र वर्मा, जयदीप, अनिकेत, राकेश राव, रंजीत सिंह, विनय सिंह, विशाल तिवारी, श्यामू मुंडा आदि उपस्थित थे.





