
जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच चला आ रहा गतिरोध बुधवार को समाप्त हो गया. बुधवार को बहरागोड़ा के विधायक समीर माहंती की पहल पर एक्सएलआरआइ प्रबंधन, झामुमो के प्रतिनिधिमंडल, मजदूर प्रतिनिधिमंडल एवं मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में एक वार्ता किया गया, जिसमें कई मुद्दों पर सहमति बनी. इसके तहत तय किया गया कि सभी मजदूरों को हर महिने मासिक वेतन भुगतान किया जाएगा, पीएफ, इएसआइ निमियत रूप से दिया जायेगा, गुरुवार से सभी कर्मचारी काम पर लौटेंगे और अनुशासन का पालन करेगें, 15 मजदूर को जो बैठाया गया है, उनको वार्ता करके सकरात्मक पहल करके उचित कार्रवाई की जाएगी, ठेका कंपनी केएफएमएस का टेंडर अवधि समाप्त हो जाने पर स्थानीय संस्था को प्रतिमिकता दी जाएगी और सभी 86 मजदूरों को नियमित किये जाने को लेकर एक्सएलआरआइ प्रबंधन अपने उच्च अधिकारी से वार्ता कर जानकारी देंगे. इस बैठक में मुख्य रूप से झामुमो की पूर्व सांसद सुमन महतो, झामुमो की केन्द्रीय सचिव शेख बद्दरूदीन, झामुमो के जिला सचिव लालटू महतो, झामुमो जमशेदपुर नगर सचिव गोपाल महतो, अभय पाण्डेय, मनिल महतो, राजेश महतो, अंकित सिंह, सूरज सिंह, बाकि सभी मजदूर उपस्थित थे.







