
जमशेदपुर : झारखंड के 8 आईपीएस की ट्रांसफर पोस्टिंग की गई है. इसमें डेढ़ साल से प्रभार पर चल रहे जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी की भी पोस्टिंग भी शामिल है. झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने सर्कुलर जारी कर दिया है. चक्रधरपुर एसडीपीओ नाथू सिंह मीणा जमशेदपुर का ग्रामीण एसपी बनाया गया है. जमशेदपुर जिले में सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट को ग्रामीण एसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था. विशेष शाखा के अपर पुलिस महानिदेशक मुरारी लाल मीणा को मुख्यालय का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है. पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन) प्रभात कुमार को विशेष शाखा का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है. अश्विनी कुमार सिन्हा को जैप 4 का समादेष्टा का बनाया गया है. वहीं मो अर्शी को जैप 7 का समादेष्टा बनाया गया है. झारखंड जैगुआर के पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल को जैप 9 का समादेष्टा बनाया गया है. हटिया के एएसपी विनीत कुमार को झारखंड के संचार एवं तकनीकी सेवाओं का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. रांची सीसीआर एएसपी रिष्मा रमेशन को धनबाद का ग्रामीण एसपी बनाया गया है.






