
जमशेदपुर : जमशेदपुर में दीपावली को लेकर आबकारी विभाग सख्त हो गया है. विभाग ने अवैध शराब को लेकर अभियान तेज कर दिया है. बुधवार को टीम की ओर से बोड़ाम थाना अंतर्गत गेरुआ बस्ती, परसुडीह थाना तूपुडांगा एवं बागबेड़ा थाना अंतर्गत प्रधान टोला में छापामारी की गयी. उत्पाद विभाग ने परसुडीह के तूपुडांगा में संचालित हो रहे अवैध शराब के मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. घटनास्थल से अवैध शराब बनाने की सामग्री सहित अवैध विदेशी शराब बरामद कर जब्त की गई है. पुलिस को देख सभी मौके से फरार हो गए. अवैध फैक्ट्री संचालक के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
ये सामान हुआ जब्त : किंग्सगोल्ड व्हिस्की 750एमएल 07 पेटी (63.0 लीटर), विभिन्न ब्रांड के स्टीकर एवं ढक्कन,विभिन्न ब्रांड के खाली बोतल, उत्पाद आसंजक लेबल, महुआ शराब:- 70.0 लीटर



