
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत तार कंपनी तालाब में मिले शव की पहचान पुलिस ने कर ली है. मृतक की पहचान बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 11 निवासी 35 वर्षीय डब्बू मुखी के रूप में की गई है. पुलिस ने परिजनों को बुलवाकर उसकी पहचान करवाई है. परिजनों के अनुसार डब्बू नशे का आदि था वह अक्सर नशा करके घर से निकल जाया करता था. तीन दिन पहले वह घर से निकला फिर वापस नहीं आया. इसको लेकर बिरसानगर थाना में सनहा भी दर्ज कराया गया था. संभावना जताई जा रही है कि नशे में होने के कारण वह तालाब में गिर गया होगा जिससे उसकी मौत हो गई होगी.




