
जमशेदपुर : रात के करीब 10 बज रहे थे, हमेशा की तरह एमजीएम अस्पताल में तैनात चिकित्सक अपनी ड्यूटी निभा रहे थे, मरीज आराम कर रहे थे और सुरक्षाकर्मी अस्पताल की सुरक्षा पर तैनात थे। बाहर पूरा शहर दीवाली की खुशी मना रहा था। सब पटाखे छोड़ रहे थे। मिठाइयां खा रहे थे। गीत-संगीत का माहौल था। हर जगह उमंग और उल्लास, लेकिन एमजीएम अस्पताल में अलग ही माहौल था। (नीचे भी पढ़ें)

अचानक सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एमजीएम अस्पताल पहुंचे। आज कोई औचक निरीक्षण नहीं बल्कि दीवाली की खुशियां बांटने अस्पताल पहुंचे थे। मरीजों से मिले, चिकित्सकों से मिलकर कुशलक्षेम पूछा, सुरक्षाकर्मियों से हालचाल जाना, फिर सबको दीवाली की मुबारकबाद दी, अपने हाथों से मिठाई खिलाया, सबको दीवाली की बधाई तो दी साथ ही कर्तव्य पालन करने के लिए आभार व्यक्त किया। (नीचे भी पढ़ें)

उनके जाते-जाते मरीजों और चिकित्सकों के चेहरे पर मुस्कान थी, जो शायद पर्व-त्यौहार में अपनापन दिखाने और खुशियों को शेयर करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार जता रही थी।

















