
जमशेदपुरः बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ मानगो 5000 छठ व्रतधारियों के बीच प्रसाद आपके द्वार कार्यक्रम के तहत निःशुल्क प्रसाद का वितरण करेगा. बड़ा हनुमान मंदिर मानगो में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर संघ के संस्थापक सह भाजपा नेता विकास सिंह ने इसकी जानकारी दी. उन्होने बताया कि कोविड- 19 के कारण इस बार संघ हीरा होटल मैदान में नहीं बल्कि छठ व्रत धारियों के बीच कपड़े के बैग में प्रसाद का वितरण करेगा. (नीचे भी पढ़े)
बैग में प्रसाद की मात्रा इतनी रहेगी कोई भी व्रतधारी पूजन कर सकता है. इस कार्यक्रम का शुभारंभ खरना यानि 9 नवंबर को सुबह 10.30 बजे बड़ा हनुमान मंदिर से होगा. संघ के कार्यकर्ता मंगलवार को प्रसाद आपके द्वार कार्यक्रम के तहत वाहन से जाकर सूचीवद्ध किए हुए व्रतधारियों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही साथ मानगो के वैसे व्रतधारी जो पैदल चलने में असमर्थ है उन्हें वाहन की जरुरत है तो संघ उन लोगों को निःशुल्क वाहन भी उपलब्ध कराएगा. संवाददाता सम्मेलन में विकास सिंह के अलावा मधु सिन्हा, सुशीला शर्मा, भारती केसरी,विद्यावती देवी, पार्वती देवी, जुली देवी ,संजू सिंह आदि मौजूद थे.













