
जमशेदपुरः जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत नया बाजार स्थाई आंचल साड़ी सेंटर के कपड़ो से भरे गोदाम में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई. आग लगने की सूचना से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई. गोदाम से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गोदाम के मालिक और अग्निशमन विभाग को दी. इधर दमकल आने तक लोगों ने खुद आग बुझाने का प्रयास करने लगे. (नीचे पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो)
संकरा रास्ता होने पर दमकल समय पर नहीं पहुंची जिससे लोगों में आक्रोश भी देखा गया. जब तक दमकल मौके पर पहुंची तब तक लोगों ने आग पर लगभग काबू पा लिया था. थोड़ी देर बाद ही आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया था. आग से लाखों का नुकसान होने का अनुमान है. घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.













