
जमशेदपुरः महान लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने सरायकेला के सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. प्रशासन एवं स्वयंसेवी संगठनों की ओर से छठ घाटों पर सुरक्षा और सेवा का पर्याप्त व्यवस्था किया गया है. बीते एक पखवाड़े से जिला प्रशासन और स्वयंसेवी संगठनों की ओर से युद्धस्तर पर सभी नदी घाटों एवं जलाशयों की साफ- सफाई का ही नतीजा रहा कि छठ व्रतियों को किसी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा. (पढ़ें पूरी खबर व देखे तस्वीरें)



जिले के दो दर्जन से भी अधिक छठ घाटों पर हजारों व्रतियों ने आस्था के इस महापर्व पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर परिवार और समाज के कल्याण की कामना की. वही सभी नदी घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं कोविड-19 जांच के भी शिविर लगाए गए हैं.






