
जमशेदपुर : झारखंड युवा मोर्चा के जिला संगठन सचिव विजय मछुआ के नेतृत्व में झारखंड युवा मोर्चा की एक टीम कोलकाता अपने जिला अध्यक्ष बबन राय से मिलने और उनके स्वास्थ की जानकारी लेने के लिऐ कोलकाता रवाना होगी. उनके साथ झारखंड युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी विक्की मिश्रा, झायुमो नेता माशूक मनीष, शिवनारायण कुमार, विकास पांडेय, मनोज कुमार आदि लोग उनके साथ जाएंगे. झारखंड युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बबन राय का पैर के लीगामेंट का ऑपरेशन हुआ है. कुछ दिन पहले किसी दुर्घटना में उनके पैर के लीगामेंट में क्रैक आ गया था. उनके पैर का ऑपरेशन हो रहा है.












