
जमशेदपुरः जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत मनपीटा बस्ती में खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है. जांच होता देख ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है. इस मामले में खान निरीक्षक राहुल कुमार के बयान पर गोविंदपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और थाने ले गई. मिली जानकारी के अनुसार खनन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि मनपीटा के रास्ते बालू का अवैध कारोबार हो रहा है. विभाग ने स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी कर बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया.





