
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा स्थित बड़ा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह कार पर सवार पांच लोगों को बाहर निकाला. इस घटना में तीन लोग घायल हो गए जिनमें दो व्यक्ति और एक छात्रा शामिल हैं. घायलों के तत्काल इलाके के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कार सवार घायल परसुडीह के रहने वाले हैं और सभी कार पर सवार होकर पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी गए थे. लौटने के क्रम में बालीगुमा के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा टकराई और सड़क के बीच में पलट गई.






