
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत भवन परिसर में शनिवार जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में हर विभाग द्वारा स्टॉल लगाया गया था. वही स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप कर ग्रामीणों को कोविड 19 का वैक्सीनेशन भी किया गया. जनता दरबार में लगे विभिन्न स्टॉल पर पदाधिकारियों द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया. मौके पर बीडीओ देवलाल उरांव और सीओ जयवंती देवगम ने संबोधित करते हुए कहा कि जनता दरबार में लगाए गए विभिन्न स्टॉल पर ग्रामीण अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा करें. संबंधित विभाग द्वारा जल्द से जल्द आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा. मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि जनता दरबार आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होकर उनकी समस्याओं का निष्पादन करना है. इस अवसर पर दो महिलाओं को फूल झानो योजना के तहत 10-10 हजार रुपए की चेक दी गई वही कई वृद्ध वृद्धाओं के बीच वृद्धा पेंशन स्वीकृत प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।अवसर पर प्रखंड के हर विभाग के पदाधिकारी, कर्मी और पंचायत के जन प्रतिनिधि उपस्थित थे.





