
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित श्रीश्री हनुमान मंदिर निर्माण समिति ने एसडीओ को एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में कहा गया है कि श्रीश्री हनुमान मंदिर प्रांगण का निर्माण कार्य अधूरा है, जिसके कारण बजरंगबली की प्रतिमा के ऊपर से छत छीन गया है. कहा गया है कि जिसके पास कोई आधार या कोई औचित्य नहीं है उन्होंने मन्दिर पर अपना आधिपत्य जमाने के नीयत से मन्दिर पर कब्जा जमाने के लिए मन्दिर निर्माण कार्य अवरुद्ध कर बजरंगबली को इस बारिश में भींगने पर मजबूर कर दिया है. इस विषय पर मन्दिर निर्माण समिति ने एसडीओ से आग्रह किया है कि यथाशीघ्र मन्दिर निर्माण कार्य की अनुमति दें. साथ ही जिनके पास निर्माण कार्य रोकने का कोई औचित्य नहीं है वैसे लोगों पर मुक़दमा दर्ज कर कार्रवाई की जाये. मन्दिर निर्माण समिति द्वारा यह भी आश्वस्त किया गया है कि जिनके विरुद्ध धारा 107 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है वैसे लोग मन्दिर परिसर के आसपास नही जाएंगे, लेकिन मन्दिर निर्माण कार्य अवरुद्ध नहीं हो. समिति की ओर से बताया गया है कि अनुमंडल दंडाधिकारी ने बातों को गम्भीरता से सुना और जल्द ही सभी विषयों पर निर्णय लेने का आश्वासन दिया है. ज्ञापन सौपने वालों में रमेश यादव, सुरेंद्र शर्मा, वीर सिंह, हरीश राय, चिंटू सिंह, अप्पू तिवारी, राहुल दुर्गे, ललित राव, अजित शर्मा, कुलदीप सिंह, सन्नी सिंह, शुभम झा, राकेश साहू समेत अन्य शामिल थे.




