
चाकुलियाः चाकुलिया थाना क्षेत्र के कानिमहुली हाल्ट के आगे पश्चिम बंगाल सीमा पर रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव पड़ा देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना चाकुलिया थाना और बंगाल के झाड़ग्राम जीआरपी को दी.(नीचे भी पढे)
सूचना पाकर बंगाल के जीआरपी और चाकुलिया थाना घटना स्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली. शव बंगाल क्षेत्र में रहने के कारण बंगाल के जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया है. पुलिस ने शव शिनाख्त करने में जुटी है.





