
जमशेदपुरः तमिलनाडू के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृत सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों के शहीद होने के बाद गुरुवार को जमशेदपुर टाइगर्स क्लब की ओर से सभी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. कदमा के रंकणी मंदिर चौक के पास क्लब के आलोक मुन्ना द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढे)
इस दौरान कैंडल मार्च निकाला गया था. आलोक मुन्ना ने कहा कि देश ने एक होनहार को खोया है. इस घटना में शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है, सभी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया. शहीदों के परिजनों को किसी तरह की समस्या ना हो. इसके अलावा कैंडल मार्च भी निकाला गया.





