
जमशेदपुरः प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन की पहल पर कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी तहत टाटा ब्लू स्कोप कंपनी अपने सामाजिक दायित्वों को निर्वहन करते हुए समाज के उत्थान के कार्यों को आगे बढ़ा रहा है. इसी कार्यक्रम के तहत 15 दिसंबर को पोटका के सानग्राम उत्क्रमित अपग्रेडेड उच्च स्कूल पोटका व उर्दू बालिका मध्य विद्यालय हल्दीपोखर में पढ़ाई कर रही छात्राओं व आस पास की महिलाओं के उपयोग के लिए सेनेटरी वेडिंग मशीन लगाया गया. साथ ही साथ 100 -100 की संख्या में सैनिटरी पेड्स भी उपलब्ध कराया गया.(नीचे भी पढ़े)

इस दौरान बच्चियों को सेनेटरी पैड्स का कैसे उपयोग करना है, इस बारे मे जानकारी दी गयी. कार्यक्रम के जरिए छात्राओं को अधिक अधिक जानकारी दे और इसका प्रचार- प्रसार हो सके. ताकि एक छोटी सी उम्र में कोई लड़की अपने परिवार के महिलाओं के साथ या समाज में अन्य महिलाओं के साथ इस बात को रखने में संकोच नही करे. महिलाओं के उत्थान के लिए उनके बीच जागरुकता लाने के लिए हम सभी को मिलकर आगे आना होगा. इस अवसर पर टाटा ब्लू स्कोप कंपनी के अदिति शर्मा, निशा पाउनीकर, आरती रंजन, प्रतीक फाउंडेशन से अरिजीत सरकार, निखिल मंडल, दीपक मित्रा, दीपक सोमनाथ दत्ता, किशोर साहु आदि मौजूद थे.




