जमशेदपुरः जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जुबिली पार्क के समीप बुधवार को एक युवक और युवती के बीच विवाद के बाद हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई. दोनों के बीच सड़क पर हो रही कहासुनी को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. युवती जुगसलाई की रहने वाली बताई जा रही है. युवती ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि युवक कथित तौर पर उसके घर में घुसकर मोबाइल फोन चोरी कर ले गया था. इसके बाद मोबाइल में मौजूद सामग्री का इस्तेमाल कर आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने की बात कहकर उसे ब्लैकमेल करने लगा. युवती के अनुसार, इस घटना के बाद से वह युवक की तलाश कर रही थी.





