जमशेदपुर : पोटका विधायक संजीव सरदार ने जल संसाधन विभाग के स्वर्णरेखा परियोजना के सहायक अभियंता विजय तिर्की और कार्यपालक अभियंता शिवराम गगराई के साथ की मारपीट और गाली गलौज, बदसलूकी करने का आरोप लगा हैं. आरोप लगाया गया है कि विधायक ने अपने आवास पर स्वर्णरेखा परियोजना के कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता को बुलाया और उनके साथ मारपीट और गाली गलौज की. यह घटना मंगलवार सुबह 8 बजे की है. हालांकि विधायक संजीव सरदार ने इन आरोपों को साजिश करार दिया है और मारपीट करने की घटना से इनकार किया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

वहीं इस पूरे मामले को लेकर विधायक के खिलाफ जल संसाधन विभाग स्वर्णरेखा परियोजना के इंजीनियरों की बैठक जमशेदपुर के निर्मल भवन में हुई. पीड़ित इंजीनियर ने कहा की विधायक संजीव सरदार अपने सुंदरनगर तुरामडीह आवास पर बुलाकर कहा कि आपलोग बिना पूछे मेरे क्षेत्र में काम कर रहें हैं और हमलोगो के साथ पहले गाली -गलौज बदसलूकी की. उसके बाद मारपीट किया गया. वहीं सहायक अभियंता और कार्यपालक अभियंता ने इस पूरे घटना को इंजीनियर संघके सामने रखा. वहीं इस मामले को लेकर डिप्लोमा अभियंता संघ झारखण्ड और झारखण्ड अभियंत्रण सेवा संघ ने मामले को लेकर निर्मल गेस्ट हॉउस में बड़ा बैठक की. वहीं संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इस पुरे मामले पर सबसे पहले विधायक सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगे. इसकी शिकायत उपायुक्त से की गई है और विधानसभा अध्यक्ष से भी शिकायत करने की बात कही गई है.





