
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत खासमहल चारखंभा के पास एक तेज़ रफ्तार अनियंत्रित बस ने एक महिला के पैर को कुचल दिया. घटना के बाद बस चालक बस को लेकर साकची की ओर भागने लगा. हालांकि स्थानीय लोगों ने बस को पकड़ लिया, लेकिन चालक भागने में सफल रहा. इधर महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया. परसुडीह पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेजी से सुंदरनगर की ओर से साकची को ओर जा रही थी, बस में कोई यात्री भी नहीं था. खासमहल चारखंभा के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रही महिला के पैरों को रौंदते हुए निकल गई. थोड़ी दूर जाने पर बस चालक बस को छोड़कर फरार हो गया.





