
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे कपाली थाना अंतर्गत बंधुगोडा लकड़ी टाल के पास एक तेज़ रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर स्कूटी से टकराने के बाद सड़क किनारे खड़े 407 वाहन के नीचे जा घुसी. इस घटना में बाइक सवार इरफान अंसारी और स्कूटी सवार रकीब आलम व सदानंद महतो घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में घायल ने बताया कि वो अपने रास्ते जा रहा थे, तभी सामने से एक स्कूटी पर सवार दो युवक सामने से आ रहे था. अचानक बाइक सवार नियंत्रित होकर स्कूटी को टक्कर मारते हुए 407 के नीचे घुस गई. स्थानीय लोगों ने भी बताया कि 407 वाहन सड़क किनारे खड़ी रहती है, जिससे आस पास के लोगों को भी दिक्कत होती है.




