
चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय परिसर में नगर पंचायत विभाग द्वारा तीन दिवसीय पीएम आवास योजना शहरी के लाभुकों के लिए लाभुक समाधान शिविर का आयोजन किया गया है. मौके पर सिटी मैनेजर प्रभात मिंज,सीएलटीसी रितेश राज, रेणुका महतो उपस्थित थे. सिटी मैनेजर प्रभात मिंज ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन शनिवार को अबतक पांच लाभुकों ने आवास के लिए आवेदन किया है.(नीचे भी पढ़े)
वही अधिकांश लोग आवास के भुगतान और दस्तावेज की त्रुटि सुधार हेतु जरूरी कागजात जमा किए है. उन्होंने कहा कि शिविर रविवार को भी कार्यालय परिसर में लगेगा. नगर पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण शिविर में आकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.




