
जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर जनता दल यूनाइटेड की बैठक पार्टी कार्यालय सरकार बिल्डिंग साकची में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश जदयू के महासचिव योगेश शर्मा उपस्थित थे. इसकी अध्यक्षता जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने की. बैठक में पार्टी के द्वारा कुछ विषयों पर निर्णय लिया गया, जिसमें मुख्य रूप से आगामी 2 जनवरी को नए वर्ष में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर के एमजीएम हॉस्पिटल का निरीक्षण करेगा. हॉस्पिटल में कमियां होंगी उन्हें चिन्हित कर सरकार का ध्यान आकर्षित कराया जायेगा. साथ ही महानगर जमशेदपुर जनता दल यूनाइटेड की कमेटी ने आगामी 12 जनवरी को महानगर सम्मेलन युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर करने का भी निर्णय लिया है. शहर में व्याप्त अव्यवस्था की व्यवस्था पर अवस्थित पार्किंग व्यवस्था पर एक आंदोलन करने का निर्णय लिया. बैठक में महानगर कमेटी के महासचिव अमित कुमार, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष अक्षय कुमार झा, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी कुसुम देवी, महानगर महासचिव निमिषा सिंह, संजय कुमार सिंह, सरिता देवी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थिति थे. धन्यवाद ज्ञापन चंदन कुमार यादव ने किया.




