
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के पास जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने- सामने हो गए. जहां तनाव की स्तिथि को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. बताया जाता है कि सुरेंद्र सिंह नामक व्यक्ति द्वारा एक जमीन पर 30 वर्षों से ज्यादा समय से टाल का संचालन किया जा रहा है, ठीक उसके बगल की जमीन के मालिक जय शंकर प्रसाद ने उक्त जमीन पर अपना दावा बताते हुए इसपर मामला दर्ज करवाया था और न्यायलय से निर्देश के बाद उन्होंने जमीन को खाली करवाना चाहा. जिसके बाद विवाद हुआ और पुलिस बल को मौके पर पहुँचकर कमान संभालनी पड़ी. जय शंकर प्रसाद बताते हैं कि उन्होंने जमीन को 30 वर्ष पूर्व रामकेवल सिंह नामक व्यक्ति को भाड़ा दिया था और तभी से उन्होंने न भाड़ा दिया और न जमीन को खाली किया. वहीं दूसरी ओर कब्जधारी सुरेंद्र सिंह बताते हैं, कि जिस जमीन की बात जय शंकर प्रसाद या न्यायलय कर रही है वो उनके जमीन के बाद पड़ती है, उनका जमीन पर 30 वर्षों से ज्यादा से कब्जा है और 30 वर्षों से वे खुद वहां बिजली की खपत कर रहे हैं जिसकी रसीद भी उनके पास है, न्यायलय के आदेश के तहत पहले जमीन की नापी की जाए उसके बाद मामला अपने साफ हो जाएगा.






