
बहरागोड़ा : विधायक समीर महंती ने नए वर्ष के उपलक्ष्य पर बहरागोड़ा के सत्संग बिहार केन्द्र पहुंचकर पूजा कर क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि के लिए कामना किया।अवसर पर कमेटी द्वारा आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम में विधायक समीर महंती भी शामिल हुए और भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया। अवसर पर विधायक ने अपने विधायक निधि से सत्संग बिहार की सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर आश्रम के बाबा शुसेन पात्र ने कहा कि उत्तम सुखमय,आनन्दमय जीवन यापन हेतु सतगुरु ठाकुरजी का नाम ही एकमात्र माध्यम है । श्री श्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र की जय वन्दे पुरुषोत्तम की जयघोष के साथ आश्रम परिसर गूँज उठा । मौके पर सत्संग के ऋत्विक शिशिर पात्र,सिद्धार्थ शंकर बासा,भक्त नारायण मंडल,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा,गुरुचरण मांडी,समीर दास,रासबिहारी साव,अरुण बारीक,सुमित माईति,राजीव गिरी, बिशु ओझा,मिथुन कर, विशाल बारीक,सुजन घोष,बबलु शुक्ला,बिजय मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे।






