
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत फार्म एरिया भारती विद्यालय कॉलोनी में शनिवार देर शाम एक युवक अपने साथी के साथ अपनी प्रेमिका के घर पिस्तौल लेकर घुस गया. युवक ने अपनी प्रेमिका पर पिस्तौल तान दिया. हालांकि झड़प के बीच पिस्तौल मौके पर ही गिर गया जिसके बाद युवक मौके से फरार हो गया. इधर मामले की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और हथियार जब्त कर सभी को थाने ले गई, जहां सभी से पूछताछ की जा रही है. चूंकि युवक विशेष समुदाय का है इसलिए थाने के बाहर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए और पुलिस पर आरोपी को गिरफ्तार करने का दबाव बनाया. (नीचे देखे पूरी खबर)

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम इमरान है और वह जुगसलाई का रहने वाला है. मिली जानकारी के अनुसार युवती और इमरान एक दूसरे को काफी समय से जानते है. युवती के घर पर उसकी शादी की बात चल रही है. यह जानकर इमरान उसके घर पहुंच गया और युवती पर हथियार तानकर उस पर फायरिंग करने का प्रयास किया. मौके पर ही युवती के भाई ने उसे पकड़ लिया जिसके बाद इमरान मौके से फरार हो गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

थाने के बाहर भाजयुमो कदमा अध्यक्ष द्विपल विश्वास, महामंत्री अजीत सिंह, विहिप मंत्री प्रकाश मिश्रा, हिन्दू उत्सव समिति के रवि सिंह, सनातन उत्सव समिति के चिंटू सिंह और अमित यादव के अलावा भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और पुलिस पर जल्द कार्रवाई करने का दबाव डाला.







