
जमशेदपुर : सामाजिक संस्था अस्तित्व का वनरोज सह मिलन समारोह सपड़ा स्थित दोमुहानी के पास मनाया गया. नव वर्ष के उपलक्ष में पहले रविवार को अस्तित्व संस्था के सदस्यों ने पिकनिक का आयोजन किया. इस अवसर पर सभी ने लिट्टी चोखा बनाकर खाया और एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी. साथ ही संगठन से संबंधित होने वाले कार्यों को लेकर विशेष तौर पर चर्चा की गई. सभी ने दो मुहानी नदी में नौका विहार का भी आनंद लिया। इस अवसर संस्था की संस्थापिका सह सचिव मीरा तिवारी ने कहा कि पिछला साल करोना महामारी की वजह सभी ने परेशानी का सामना किया और अब करोना के नया रूप ओमिक्रोन भी तेजी से पांव पसार रहा है. जिससे सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डीएसपी राकेश मोहन सिन्हा, इंटक सचिव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अंबुज कुमार सपरिवार उपस्थित रहे. साथ ही पिकनिक को सफल बनाने में संस्था की सक्रिय सदस्य सुनिता मिश्रा, रमाशंकर पांडेय, सुबोध दुबे, किशोर सिंह, अंजनी दुबे, रीता शर्मा, अर्चना पांडेय, सिद्धेश्वर उपाध्याय, राहुल पांडेय, अभिषेक, अनिल प्रमाणिक, लवली देवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा.












