
जमशेदपुर : जिले के थानों में दर्ज मामलों में से पांच मामलों में आज जिला कोर्ट में दुमका जेल से अखिलेश सिंह की वर्चुअल तरीके से पेशी हुई. इसमें कोर्ट परिसर में उपेंद्र सिंह की हत्या मामले समेत अन्य मामले शामिल थे. मंगलवार को पेशी के बाद न्यायलय ने अगली सुनवाई 19 जनवरी को तय की है. दुमका जेल से ही उसे वर्चुअल तरीके से पेश किया गया था. बता दे कि साल 2016 में कोर्ट परिसर के बार भवन में उपेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में अखिलेश सिंह का नाम सामने आया था.इसके अलावा अखिलेश सिंह पर पुराने कोर्ट परिसर से साल 2002 में कोर्ट हाजत से भागने का भी आरोप था, इस मामले में भी कोर्ट में सुनवाई हुई.













