
जमशेदपुर : जमशेदपुर में साइबर ठगों ने तीन लोगों को अपना निशाना बनाया है. इस मामले में मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित साइबर सेल में मामला दर्ज कराया गया है. पहला मामला सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के पद्मा रोड निवासी धनंजय लाल के साथ का है. ठगों ने धनंजय से सिम बंद होने के नाम पर एनी डेस्क ऐप डाउनलोड करवाया और 10 रुपए के रिचार्ज करने का झांसा देकर उनके खाते से जुड़ी जानकारी हासिल कर ली. ठगों ने उनके खाते से कुल 57,600 रुपयों की निकासी कर ली. दूसरी घटना बागबेड़ा कॉलोनी निवास पंकज कुमार के साथ घटी. साइबर ठगों ने पंकज को फोन कर उनके क्रेडिट कार्ड से जुड़ी समस्या का निराकरण करने के बहाने उनसे ओटीपी पूछा और उनके खाते से कुल 44,325 रुपए की निकासी कर ली वहीं तीसरी घटना सोनारी कावेरी विजया शताब्दी निवासी इंद्राणी राय के साथ घटी. ठगों ने इनसे क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर इनके खाते से 17,999 रुपए की अवैध निकासी कर ली.













