
रांची : कोल्हान समेत पूरे झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला परिवहन कार्यालय शहर में वाहनों की जांच में तेजी ला रही है. इसके लिए जिला परिवहन विभाग द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. वहीं लगातार पांच दिनों से कोरोना के मरीज बढ़ने के कारण पूरे झारखंड में मास्क व सैनिटाइजर की जांच अभियान में तेजी लाई जा रही है. ताकि लोग सतर्क रहे और कोरोना के बढ़ते मामले में गिरावट आ सके. इसके लिए जांच अभियान पूरे जिला में चलाया जा रहा है. जांच अभियान में दो पहिये, चार पहिये समेत टीम बनाकर बसों की भी जांच अभियान चलाया जाएगा. इसके लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन किया जाएगा. जिसमें कार हो या पीछे बैठे लोगों को भी मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है. वहीं बस में यात्रा कर रहे यात्री कोरोना की गाइडलाइन पालन कर रहे या नहीं उनके पास मास्क, सैनिटाइजर पर्याप्त मात्रा में है या नहीं इसकी जांच होगी. इन सभी बिंदुओं पर जांच अभियान चलाया जाएगा. इसके लिए सभी जिला परिवहन विभाग को आदेश दिया गया है कि जांच अभियान में तेजी लाई जाए और लोगों को सतर्क किया जाए. वहीं जांच अभियान में जो यात्री के पास मास्क नहीं होगी उन्हें जुर्माना भी देना होगा.












