
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस मुख्यालय में अब कर्मचारियों से अल्टरनेट डे पर काम लेने की तैयारी चल रही है. इसका फैसला एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन एक बैठक में लेंगे. इसके अलावा शनिवार और रविवार को पिकनिक स्थलों पर लगने वाले भीड़ से निपटने के लिए भी पुलिस विशेष चौकसी की तैयारी कर रही है. इलके लिए 45 वर्ष से कम आयु वाले पुलिस कर्मियों का चयन किया जा रहा है. एसएसपी डॉ एम तामिल वाणन ने बताया कि सरकार द्वारा आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है जिसमें पार्क और अन्य स्थलों को अगले आदेश तक बंद करने का निर्णय लिया गया है. फिलहाल जुबली पार्क से होकर आने जाने के लिए गेट को खोला गया है पर कुछ लोग अब भी पार्क में पिकनिक मनाने आ रहे है. शनिवार और रविवार को पार्क में भीड़ न हो इसको लेकर अतिरिक्त बल की तैनाती की जाएगी, ताकि लोगों को पार्क में पिकनिक मनाने से रोका जा सके. इनमें 45 वर्ष से कम उम्र के पुलिस जवानों का चयन किया जाएगा. इसके अलावा पुलिस कर्मियों को फिर से हैंड सैनेटाइजर उपलब्ध करवाया जाएगा. उन्होंने बताया कि सरकारी आदेश के अनुसार सभी कार्यलयों में कर्मचारियों द्वारा अल्टरनेट डे पर काम किया जाए. जिला पुलिस मुख्यालय में भी जल्द ही अल्टरनेट डे पर काम शुरू किया जाएगा.












