
जमशेदपुर : टाटा स्टील कंपनी के साथ टाटा की अन्य कंपनियों के मालवाहक वाहनों के ट्रांसपोर्टरों के साथ हो रहे परेशानी को लेकर लोकल ट्रेलर ऑनर एसोसिएशन ने कंपनी गेट को जाम कर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन आउटसोर्स कंपनी, जो टाटा स्टील की है, उसके खिलाफ किया गया। इन लोगों का आरोप था कि टाटा स्टील की माल लोड करने वाले आउट सोर्स कंपनी द्वारा जबरन पैसा वसूली के लिए गाड़ी को चेक कर ड्राइवर को परेशान किया जाता है। गाड़ी का पेपर सही होने के बावजूद भी 50 से लेकर 100 रुपये तक प्रति गाड़ी लिया जाता है। इससे ड्राइवर एवं मालिकों की परेशानी बढ़ती जा रही है। उधर लोकल ट्रेलर ऑनर एसोसिएशन ने हंगामा कर कंपनी प्रबंधन तक अपनी बात पहुंचाई। हालांकि कंपनी प्रबंधन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का निर्देश दिया है।












