
जमशेदपुर : कोरोना के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए छोटा गोविंदपुर हाट बाजार में बाजार समिति के द्वारा महासचिव आशुतोष सिंह के नेतृत्व में जागरूकता एवं मास्क वितरण का कार्य किया गया। जिसके तहत हाट बाजार को सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए दुकानदारों को दूर-दूर बैठाया गया। माइक के द्वारा लोगों को मास्क पहने की अपील की गई। सभी दुकानदार एवं खरीदार जो कि बिना मास्क के आए थे उन्हें मास्क देते हुए हिदायत दी गई । इसके पश्चात जिला प्रशासन से भी सहयोग मांगा गया जिससे जिला प्रशासन की टीम ने लोगों का टेस्टिंग किया । आगामी दिनों में महामारी को फैलने का एकमात्र उपाय मास्क पहनना एवं शारीरिक दूरी का पालन करना ही एकमात्र उपाय है, जिसे देखते हुए समिति के लोग विगत दिनों में भी कोरोना के दूसरे वेभ में भी भोजन वितरण, मास्क वितरण एवं लोगों को ऐसे बचाओ के लिए जागरूक किया था। कार्य में मुख्य रूप से आशुतोष सिंह, विनय कुमार, अजीत कुमार, शेखर राव, आनंद मिश्रा दीपू कुमार, भीम कुमार आदि की अहम भूमिका रही।












