
जमशेदपुर : जिले में कोरोना की रफ्तार काफी बढ़ गई है, इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अस्पताल के कर्मचारियों को आरटी पीसीआर टेस्ट की ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी है। आज यह ट्रेनिंग सर्विलांस ऑफिस में दी गयी, जहां काफी संख्या में शहर के सभी अस्पतालों के डॉक्टर, नर्स और कंपाउंडर उपस्थित थे। ट्रेनिंग सर्विलांस पदाधिकारी डॉ साहिल पाल ने दी। ट्रेनिंग में आरटी पीसीआर टेस्ट करने के बाद ऐप में लोड करने आदि की जानकारी दी गयी।













