
जमशेदपुर : पासवा के जिलाध्यक्ष रमन झा ने कहा है कि स्कूल को खुला रखकर टीकाकरण के लक्ष्य को और भी बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी कोटि के विद्यालय में टीकाकरण की व्यवस्था की जाए जिससे बच्चे और अभिभावकों को कम परेशानी होगी और सभी को टीका भी लग जायेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते खतरे से सभी वाकिफ है और सभी प्राइवेट स्कूल संचालक सरकार के साथ है। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ कक्षा 5 से 12 तक के विद्यालय को ऑफलाइन खुला रखने पर सरकार को विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही समय नामांकन, परीक्षा का आ रहा है ऐसे में विद्यालय को पूरी तरह ऑनलाइन कर देने से पहले से नुकसान में चल रहे विद्यालय को काफी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री और उपयुक्त से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगा जिसमे सावधानी और बचाव के साथ पढ़ाई और स्कूल दोनों को बचाने की मांग की जाएगी।














