
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को कॉलोनी निवासी रितु कुमारी ने अपने पति सोनू कुमार के खिलाफ पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसके अलावा रितु ने ससुराल पक्ष पर मारपीट करने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
शिकायत के अनुसार रितु की शादी 7 दिसंबर 2015 को सोनू सिंह के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा. 10 दिसंबर 2021 को ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया और 11 दिसंबर को सोनू ने दूसरी शादी कर ली. गुरुवार को उसे जानकारी हुई की सोनू दूसरी शादी कर बिरसानगर में किराए के मकान में रह रहा है. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
जानकारी मिलने पर वह उसके घर पर जा पहुंची. वहां भी उसके साथ मारपीट की गई. महिला थाना की पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है.












