
चाकुलिया : राज्य सरकार द्वारा अब तक बालू घाटों की नीलामी नहीं कराने के बावजूद भी इन दिनों बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बालू घाटों से बालू माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से बालू की व्यापार की जा रही है। बालू माफिया ट्रैक्टर और अन्य वाहनों पर इन दिनों दिन के उजाले में भी बिना रोकटोक के बालू की ढुलाई कर रहे हैं । इससे सरकार को भी रोजाना हजारों रुपए की राजस्व का नुकसान हो रहा है। बालू माफिया दिन के उजाले में ही बहरागोड़ा और चाकुलिया प्रखंड के स्वर्णरेखा नदी के विभिन्न बालू घाटों से बालू का उठाव कर मुख्य सड़क से ही बेरोकटोक के धड़ल्ले से बालू की अवैध ढुलाई कर रहे हैं। दिन के उजाले में ही बालू की अवैध ढुलाई होने से स्थानीय प्रशासन पर भी ग्रामीण सवाल उठाने लगे हैं कि किस तरह प्रशासन के नाक के नीचे से बालू माफिया द्वारा बालू की ढुलाई कर रहे हैं और प्रशासन अनजान हैं। गौरतलब है कि बीच बीच में खनन विभाग द्वारा बालू घाटों पर छापामारी करते हैं कुछ दिनों तक बालू खनन घाट पर बंद हो जाता है और फिर कुछ दिनों बाद यह फिर से शुरू हो गया है.












